फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   दशमेश क्लब खैरी ने पंचवटी स्पोर्ट्स को पराजित किया

दशमेश क्लब खैरी ने पंचवटी स्पोर्ट्स को पराजित किया

Mon, 24 Jun 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
दशमेश क्लब खैरी ने पंचवटी स्पोर्ट्स को पराजित किया
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर दशमेश क्लब खैरी और पंचवटी स्पोर्ट्स फाउंडेशन के मध्य प्रदर्शनी मैच खेला गया। जिसमें दशमेश क्लब खैरी ने पंचवटी स्पोर्ट्स को पराजित किया। साथ ही खिलाड़ियों को ओलंपिक के बारे में जानकारी दी गई। रविवार को मारखम ग्रांट खैरी में ओलंपिक दिवस पर हिमालय पंचवटी स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से बॉलीवॉल का प्रदर्शनी मैच आयोजित किया गया। प्रदर्शनी मैच में दशमेश क्लब खैरी ने पंचवटी स्पोर्ट्स को 25-22, 21-25 और 25-20 से पराजित किया। मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय बॉलीवॉल खिलाड़ी अरुण कुमार सूद कहा कि हमें खेलों को अपने नियमित जीवन से जोड़ना चाहिए। भाजपा डोईवाला विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन की जरूरत है। वरिष्ठ खिलाड़ियों ने युवाओं और छात्रों को ओलंपिक खेलों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

इस दौरान मलकीत सिंह, सतनाम सिंह, हरीश शर्मा, राष्ट्रीय बॉलीवॉल खिलाड़ी शहजाद सारंगी, विजय बख्शी, शहजाद सलमानी, बलबीर सिंह, जीत सिंह, पूर्व प्रधान नीलम नेगी, रीता नेगी, दिनेश कुकरेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed