फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   मानसून से पहले बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत

मानसून से पहले बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत

Tue, 18 Jun 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
मानसून से पहले बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मानसून की दस्तक से पहले हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी के प्रकोप से राहत दिला दी। मौसम के बदले रुख से तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बारिश में भीगकर लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान ऋषिकेश और ढालवाला मेें कई जगहों पर ड्रेनेज सिस्टम फेल नजर आया। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल उमड़ते रहे। करीब दस बजे तक आसमान में धूप-छांव का खेल होता रहा। दोपहर 3 बजे के करीब मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश की बूंदे भी पड़ना शुरू हो गईं।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक जोरदार बारिश हुई। इसके बाद बूंदों की बौछार टूटने लगी। हालांकि देर रात तक हल्की बारिश की फुहारें पड़ती रहीं। मौसम के इस मिजाज का पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने भीगते हुए जमकर लुत्फ उठाया । बारिश होने के बाद तापमान अचानक लुढ़का और 37 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं तीर्थनगरी में देहरादून रोड, रेलवे रोड, कोहली मार्केट, घाट रोड और ढालवाला मुनिकीरेती में आनंद विहार, राजीव ग्राम, शीशम झाड़ी आदि जगहों पर जलभराव के कारण ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से फेल नजर आया। जलभराव के चलते स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


तेज हवा से गिरा पेड़, यातायात बाधित
सोमवार को बारिश के साथ तेज हवा चलने के कारण बैराज रोड पर पेड़ गिर गया। इस कारण जाम लगा रहा। रात्रि करीब आठ बजे तेज हवा के कारण बैराज मार्ग पर एक पेड़ बीच सड़क पर गिर गया। इसके चलते रात्रि मार्ग पर लंबा जाम लग गया। वन विभाग के कर्मचारी पेड़ को हटाने में लगे रहे। खबर लिखे जाने तक न ही पेड़ हट पाया, न ही जाम खुल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed