{"_id":"5cf18ccfbdec2207315b720a","slug":"15593341414-rishikesh-news68","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वभर में जानलेवा बीमारियां तंबाकू के सेवन से ही: प्रो. रविकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वभर में जानलेवा बीमारियां तंबाकू के सेवन से ही: प्रो. रविकांत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। विश्वभर में पैदा होने वाली जानलेवा बीमारियां सर्वाधिक छाती और सांस से जुड़ी हुई हैं। ऐसी बीमारियां ज्यादातर तंबाकू के सेवन से ही उत्पन्न होती हैं। इनमें लंबी खांसी, बलगम, सांस फूलना, खांसी में खून आना आदि शामिल हैं। यह बात एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने कही। शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश में पल्मोनरी मेडिसन विभाग की ओर से तंबाकू एवं फेफड़े का स्वास्थ्य थीम पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. मयंक मिश्रा ने बताया कि तंबाकू का सेवन खतरनाक व जानलेवा है।
इसके धुएं में सात हजार केमिकल्स मौजूद हैं, इनमें से अधिकांश कैंसर पैदा करने की क्षमता रखते हैं। मनोरोग विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अनिरुद्ध दास ने बताया कि धूम्रपान छोड़ने के लिए पर्याप्त उपचार मौजूद हैं, एम्स संस्थान में इसके लिए खासतौर पर व्यवस्था की गई है। लिहाजा धूम्रपान, तंबाकू आदि का सेवन करने वाले लोगों को तंबाकू छोड़ने का संकल्प लेना चाहिए, जोकि स्वस्थ जीवन जीने के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर डॉ. प्रखर शर्मा, डॉ. सुधीर तले, डॉ. विपुल प्रकाश, वीरेंद्र नौटियाल, रोहित, संध्या, सत्येंद्र आदि मौजूद थे।
नशे पर प्रहार करता गीत लांच
ऋषिकेश। मैत्री स्वयंसेवी संस्था के आवास विकास स्थित कार्यालय में नशे पर प्रहार करता गढ़वाली वीडियो गीत लांच किया गया। गीत संजय मिलन बैंड खेत्तु यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ। शुक्रवार को गीतकार संजय धौलाखंडि, संगीत पंकज भारती, मैत्री स्वयंसेवी संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी, योगाचार्या स्वामी शिव पूजानंद ने गीत का विमोचन किया। गीतकार संजय धौलाखंडी ने बताया कि इस गाने की प्रेरणा उन्हें मैत्री संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी से मिली। गाने में खैनी-गुटका, धूम्रपान एवं शराब का मध्य निषेध का संदेश दिया गया। कुसुम जोशी ने कहा कि यह गीत समाज में शिक्षा व जागरुकता लाने का कार्य करेगा। इस अवसर पर भाषा मंच के प्रदेश संयोजक राजीव थपलियाल, संचालक सुनील थपलियाल, धर्मानंद लखेड़ा, कमला नेगी, केडी पोखरियाल, शिवानंद जोशी, हरिचरण सिंह, जैपाल, आशीष धौलाखंडी, राजे नेगी, उर्मिला ड़िमरी, पुष्पा ध्यानी, अनिल चौहान, रूप प्रसाद कोठियाल आदि उपस्थित रहे।