{"_id":"5cf18ccbbdec2207140c7625","slug":"155933413810-rishikesh-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी से करें प्यार, नशे को करें इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी से करें प्यार, नशे को करें इंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तंबाकू और धूम्रपान हमारे बच्चों को हमसे छीन रहा है। हमें एक नशा मुक्त भारत बनाना है क्योंकि दुनिया भर में प्रतिवर्ष 70 लाख और भारत में 10 लाख मौतें धूम्रपान के कारण होती हैं। युवा वर्ग जिंदगी से प्यार करे और नशे को इंकार करें। यह बात परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने विश्व तंबाकू दिवस के अवसर पर कही।
शुक्रवार को परमार्थ निकेतन गंगा तट पर आयोजित श्रीराम कथा में विश्व तंबाकू दिवस पर स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि तंबाकू और धूम्रपान जैसी नशीली वस्तुएं कुछ समय के लिए तो आपको खुशी दे सकती है मगर, धीरे-धीरे जीवन का आनंद छीन लेती हैं तथा इसका सेवन कर व्यक्ति जीवन की वास्तविकता से दूर होता चला जाता है।
वहीं परमार्थ निकेतन गंगा तट पर आयोजित श्रीराम कथा का रसपान कराते हुए कथावाचक मुरलीधर ने कहा कि मनुष्य को सरल, सात्विक और मर्यादित जीवन जीना चाहिए। नशा चाहे बाहर हो या भीतरी दोनों घातक होते हैं। बाहर का नशा शरीर को नष्ट करता है तथा भीतरी नशा यथा काम, क्रोध, अहंकार, लोभ और इस तरह के अन्य विकार मनुष्य जीवन की सभी संभावनाओं को समाप्त कर देती है। इसलिए नशा और विकारों से युक्त जीवन ही श्रेष्ठ जीवन है।
विज्ञापन
नशे से दूर रहने का किया आह्वान
श्यामपुर। ब्रिज ऑफ होप संस्था ने विश्व धूम्रपान निषेध दिवस पर कृष्णानगर में जागरुकता रैली निकाली। इस मौके पर सभी से आह्वान किया गया कि वो नशे से दूर रहें। शेर सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। सभी ने तंबाकू न खाने का संकल्प भी लिया।