फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   नशा हानिकारक, इसके सेवन से बचें: प्रेमचंद

नशा हानिकारक, इसके सेवन से बचें: प्रेमचंद

Sat, 01 Jun 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
नशा हानिकारक, इसके सेवन से बचें: प्रेमचंद
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नशा मनुष्य के लिए हानिकारक और जानलेवा है। इसके सेवन से कई गंभीर बीमारी होती है, जो आगे बढ़कर मौत का कारण भी बनती है। हमें तंबाकू से बचना चाहिए। यह बात विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कही। शुक्रवार को चंद्रभागा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के नशा गुटका, तंबाकू व नशीले पदार्थों के सेवन से बचने के लिए इस तरह का जागरुकता कार्यक्रम आवश्यक है। विश्व में नशे के दुष्प्रभाव के कारण चार सेकेंड में एक व्यक्ति की मौत तंबाकू के सेवन से हो रही है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मौजूदा लोगों से तंबाकू, धूम्रपान व नशीले पदार्थ का इस्तेमाल न करने का संकल्प भी कराया। इस दौरान एम्स ऋषिकेश के फेफड़ा रोग के विशेषज्ञ डॉ. कश्यप गोयल एवं डॉ. प्रखर शर्मा ने संयुक्त रूप से तंबाकू के सेवन से होने वाले रोगों के बारे में जानकारी भी दी। इस मौके पर एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, शंभू पासवान ,राजू शर्मा, विवेक गोस्वामी, संदीप खुराना, पार्षद रूपा देवी जयकुमार, अंकुर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed