{"_id":"5cf18cc2bdec2207903d6b57","slug":"15593341281-rishikesh-news71","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित अभ्यास खिलाड़ियों की पूंजी : प्रेमचंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित अभ्यास खिलाड़ियों की पूंजी : प्रेमचंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नियमित अभ्यास और संयमित जीवन ही खिलाड़ियों की पूंजी है। खेल में हार जीत का अपनी जगह है, लेकिन खेलों में सौहार्द का समावेश होना चाहिए। यह बात विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कही। शुक्रवार को ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप का आगाज श्यामपुर स्थित डीएसबी स्कूल में हुआ। विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
उन्होंने कहा कि खेलों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के प्रति हमारे देश के लोगों के नजरिए में बदलाव हुआ है। ग्रेपलिंग भारत के सबसे पुराने खेलों में से है। उन्होंने कहा कि यह खेल महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति भी खेल की ट्रिक का इस्तेमाल करके आत्मरक्षा कर सकता है। इस दौरान ग्रेपलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष जयप्रकाश, निदेशक बलविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष विवेक गोयल, संतोष देशमुख, शिव कुमार पांचाल, कार्यक्रम संयोजक विश्वनाथ राजपूत, विजय कुमार, रविकांत मिश्रा, मुल्तान सिंह आदि उपस्थित रहे।