{"_id":"5c252b30bdec2256d437601e","slug":"151545939760-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखाई राज्य की संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखाई राज्य की संस्कृति की झलक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीपोखरी का वार्षिकोत्सव बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में स्वच्छता गीत और योग प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों से बच्चों के व्यक्तित्व का विकास होता है। प्रधानाचार्य गीता जायसवाल ने विद्यालय की समस्याओं की ओर शिक्षामंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। बालिकाओं ने हिमाचली, भोजपुरी, गढ़वाली, देशभक्ति, राजस्थानी गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा बच्चों ने स्वरचित कविताएं सुनाईं। कार्यक्रम में लता गसांई ,संहिता उनियाल, श्रुति कंडारी, रेखा कैंतुरा, रोशनी पुंडीर, अंजना बिष्ट, संगीता सैनी, ममता धीमान, गीता जायसवाल, सुबोध जायसवाल, इंद्रपाल सिंह, अनुग्रह शर्मा, नवीन जामवाल आदि मौजूद रहे।