{"_id":"5c608000bdec22691d36ce8f","slug":"131549828096-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने फूंका राज्य सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने फूंका राज्य सरकार का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट का विरोध कर रहे निजी क्लीनिक संचालकों को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक्ट का विरोध करते हुए पहाड़ी गली चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू ने कहा कि प्रदेश सरकार की हठधर्मिता का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। सरकार सरकारी अस्पतालों में संसाधन मुहैया कराने में नाकाम साबित हो रही है, जबकि नया एक्ट लागू कर छोटे निजी अस्पतालों को बंद करने पर तुली हुई है। ऐसे में मरीजों को गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। कहा कि पूरे प्रदेश में पिछले पांच दिनों से निजी क्लीनिकों और नर्सिंग होम पर ताले लगे हुए हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों से उपचार के लिए शहरों में आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि, राज्य सरकार निजी चिकित्सकों पर जबरदस्ती एक्ट थोपना चाह रही है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट लागू होने से उपचार महंगा हो जाएगा। इसका खामियाजा प्रदेश की गरीब जनता को भुगतना पड़ेगा। पुतला दहन करने वालों में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, डॉ. सुभाष चंबेल, भवानी शंकर कपिल, राजीव शर्मा, डॉ. दिनेश चौहान, राहुल चौहान, कितेश जायसवाल, प्रशांत शर्मा, राधेश्याम शर्मा, हरिओम कोहली आदि शामिल रहे।