फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   यहां ना कोई गार्ड ना कोई लॉक, ऐसे हो रही एटीएम की सुरक्षा

यहां ना कोई गार्ड ना कोई लॉक, ऐसे हो रही एटीएम की सुरक्षा

Mon, 31 Dec 2018 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
यहां ना कोई गार्ड ना कोई लॉक, ऐसे हो रही एटीएम की सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। एटीएम कार्ड क्लोनिंग, कार्ड बदलकर ठगी के मामले लगातार बढ़ने के बावजूद बैंक एटीएम बूथों पर सुरक्षा मुहैय्या करवाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। शहर के ज्यादातर एटीएम बूथ सुरक्षाकर्मी विहीन संचालित हो रहे हैं। हालत यह है कि बूथ में लोग मनमाने तरीके से झुंड में घुसते हैं और इसी का फायदा ठग उठा रहे हैं। बैंक अफसरों की ढिलाई का आलम यह है कि रिजर्व बैंक की गाइड लाइन से लेकर पुलिस की नोटिस तक को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। रविवार को ‘अमर उजाला’ ने नगर के एटीएम बूथों की पड़ताल की तो व्यवस्था की पोल खुली।
विज्ञापन

ढालवाला क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम, देहरादून रोड पर कार्पोरेशन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक एटीएम बूथ पर सुरक्षाकर्मी नदारद दिखे। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ में एक साथ कई लोग घुसे हुए थे। ये नजारा देख कर साफ हो जाता है कि गोपनीयता और सुरक्षा के दावे कितने बेमानी हैं। यही हाल तिलक रोड का रहा। यहां एसबीआई बैंक का एटीएम बूथ भी सुरक्षाकर्मी विहीन था। दिलचस्प पहलू तो यह है कि आईडीपीएल सीटी गेट के सामने एसबीआई बैंक के जिस एटीएम बूथ पर बीते शनिवार को ठगी की घटना हुई थी, वह अब भी भगवान भरोसे चल रहा है। पुलिस से लेकर बैंक तक ने इस घटना से सबक नहीं लिया। यही कारण रहा कि रविवार को भी एटीएम बूथ सुरक्षाकर्मी के बिना ही चलता रहा।
विज्ञापन


मुनिकीरेती में भी हाल बेहाल
मुनिकीरेती व स्वर्गाश्रम क्षेत्र में बैंकों की ओर से एटीएम बूथों पर सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं किए हैं। स्वर्गाश्रम क्षेत्र के गंगा चौक के समीप लगा यूनियन बैंक, परमार्थ निकेतन आश्रम गेट के समीप लगे पंजाब नेशनल बैंक, मुनिकीरेती क्षेत्र में दर्शन संस्कृत महाविद्यायल के समीप लगे यूनियन बैंक के एटीएम में कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं दिखा। इस क्षेत्र में पर्यटकों का आवागमन बना रहता है और अक्सर तीर्थयात्री इन एटीएम बूथों का इस्तेमाल करते हैं। मुनिकीरेती क्षेत्र में ही लक्ष्मणझूला रोड स्थित कैलाशगेट पर लगा यूनियन बैंक का एटीएम बूथ और कैलागेट पर लगे स्टेट बैंक एटीएम भी सुरक्षाकर्मी विहीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में 36 मामले ठगी के आए सामने
वर्ष 2018 में ठगी के कुल 36 मामले सामने आए हैं। इसमें पुलिस ने दो बार एटीएम ठगी करने वाले शातिरों का पर्दाफाश भी किया था। इसमें दो जनवरी को पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 60 हजार रुपये की नकदी और 12 एटीएम कार्ड बरामद किए थे। पुलिस ने 19 सितंबर को भी दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके पास से एक लाख 30 हजार रुपये की नदी और अलग-अलग बैंकों के 12 एटीएम कार्ड बरामद किए थे।

पुलिस की ओर से बैंक प्रबंधकों को एटीएम में सुरक्षा गॉर्ड रखने के निर्देश दिए थे। बैंक ने भी अपने-अपने एटीएम में सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए थे। शनिवार को हुई घटना से सच्चाई सामने आई है। सोमवार को सभी बैंकों से इस संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। यदि वास्तव में एटीएम में सुरक्षा गॉर्ड नहीं है, तो ऐसे एटीएम को चिह्नित कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

- वीरेंद्र सिंह रावत, पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश।

आरबीआई गाइडलाइन के मुताबिक हर बैंकों को एटीएम की सुरक्षा के लिए गार्ड की तैनाती करना अति आवश्यक है। बैंकों को इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बावजूद भी अगर बैंक इस ओर कोई कदम नहीं उठाता है तो ऐसे बैंकों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
- आरके सकलानी थाना प्रभारी मुनिकीरेती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed