फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया सम्मानित

Sun, 30 Dec 2018 03:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 03:27 AM IST
विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश
विज्ञापन

पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज की ओर से वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षा व खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने हाई स्कूल की वार्षिक परीक्षा में प्रदेश में 25वां स्थान प्राप्त करने वाले विक्की कुमार को सम्मानित करने के साथ ही अन्य छात्रों को इससे प्रेरणा लेने की बात कही।

वार्षिक परीक्षाओं में स्कूल के उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त होने पर शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल के फर्नीचर के लिए विधायक निधि से तीन लाख रुपये व दो कंप्यूटर सेट देने की घोषणा की। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विवेकाधीन कोष से पांच-पांच हजार रुपये व खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चार बच्चों को दो-दो हजार रुपये देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक सुरेशचंद शर्मा, ओम प्रकाश टुटेजा, प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, पूनम शर्मा, रचना अग्रवाल, एसके अग्रवाल, बृजेश शर्मा, रविंद्र बहुगुणा, हेमलता, चंद्रप्रकाश, वरुण कुमार, मुकेश चौहान, मदन लाल, मनोज कुमार, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed