फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   टिहरी क्लब ने 17 रन से जीता पहला मैच

टिहरी क्लब ने 17 रन से जीता पहला मैच

Sat, 29 Dec 2018 02:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
टिहरी क्लब ने 17 रन से जीता पहला मैच
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । खेल विभाग नरेंद्र नगर की ओर से पांच दिवसीय बालक बालिका ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें टिहरी क्लब ने प्रतियोगिता का पहला मैच अपने नाम किया। शुक्रवार को मुनिकीरेती स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन का पहला मैच बालक वर्ग में सम्राट-बी और टिहरी क्लब के बीच खेला गया। इसमें टिहरी क्लब ने 17 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच खारास्रोत क्लब और स्टार क्लब के बीच खेला गया। इसमें स्टार क्लब ने 37 रन से जीत हासिल की। प्रतियोगिता का तीसरा मैच बालिका वर्ग में नरेंद्र नगर-बी और छात्रावास नरेंद्र नगर के बीच खेला गया। इसमें छात्रावास नरेंद्र नगर ने नरेंद्र नगर-बी को पराजित कर सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी रवींद्र मिश्रा, डीपी रतूड़ी, शिल्पा, दीपक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed