{"_id":"693c7e56c7a6f3d54f045db5","slug":"12-indigo-flights-reached-the-airport-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-855495-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: इंडिगो की 12 उड़ानें एयरपोर्ट पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: इंडिगो की 12 उड़ानें एयरपोर्ट पहुंचीं
Sat, 13 Dec 2025 02:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमानन कंपनी इंडिगो की देहरादून एयरपोर्ट पर उड़ानें सामान्य हो गई हैं। शुक्रवार को कंपनी की विभिन्न शहरों से आने वाली कुल 12 उड़ानें अपने निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंचीं। अहमदाबाद, दिल्ली, जयपुर, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, पुणे, बंगलूरू, मुंबई आदि शहरों से आने वाली उड़ानें अपने निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंची। जबकि एअर इंडिया की मुंबई से आने वाली दोनों उड़ानें विलंब से एयरपोर्ट पहुंची। एअर इंडिया की मुंबई वाली उड़ान सुबह 9:55 के स्थान पर 11 बजे और मुंबई की दूसरी उड़ान दोपहर 2:20 के स्थान पर 3:12 बजे एयरपोर्ट पहुंची। विभिन्न कंपनियों की कुल 17 उड़ानें एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन