{"_id":"5c9d2536bdec2214422fb13f","slug":"111553802550-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा
विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. नरेश कुमार ने बृहस्पतिवार को डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में 115 मतदान केंद्रों पर 186 बूथ बनाए जाने हैं।
लोकसभा के लिए उत्तराखंड में 11 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए चुनाव आयोग की टीम व्यवस्थाओं को पुख्ता करने में जुटी है। इसी कड़ी में पर्यवेक्षक डॉ. नरेश कुमार ने बृहस्पतिवार को भानियावाला, डोईवाला नगर, माजरी ग्रांट और केशवपुरी आदि तमाम मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि मतदान के लिए व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। पर्यवेक्षक द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाओं को बनाया जा रहा है।