फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   गोला फेंक प्रतियोगिता में सोनम अव्वल

गोला फेंक प्रतियोगिता में सोनम अव्वल

Sat, 16 Feb 2019 01:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
गोला फेंक प्रतियोगिता में सोनम अव्वल
बैट, क्रिकेट, आउट
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित स्पोर्ट्स लीग के पांचवें दिन गोला फेंक और क्रिकेट का आयोजन किया गया। इसमें सभी विभागों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। गोला फेंक बालिका प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आईटी विभाग की सोनम रही। वहीं दूसरे स्थान पर फार्मेसी विभाग की चंद्रकला व तीसरे स्थान पर बीकॉम डिपार्टमेंट की रश्मि राणा ने जीत हासिल की। गोला फेंक बालक प्रतियोगिता में मैनेजमेंट विभाग के अंकित प्रथक, आईटी विभाग के रजत उनियाल और आईटी विभाग के राहुल रनसवाल ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

दूसरी प्रतियोगिता बालिका क्रिकेट मैच बीकॉम और पॉलीटेक्निक विभाग की बालिकाओं के बीच खेला गया। इसमें पॉलीटेक्निक विभाग 15 रन के साथ विजयी रहा। दूसरा बालिका क्रिकेट मैच आईटी और बायोटेक के बीच हुआ। इसमें आईटी विभाग की सोनम ने 60 रन बनाकर आईटी टीम के नाम जीत दर्ज की। तीसरा बालिका क्रिकेट मैच बीएड और पॉलीटेक्निक के मध्य हुआ। इसमें बीएड टीम की पूजा ने 20 रन बनाकर जीत अपने नाम की। चौथा बालिका क्रिकेट मैच बीएड व आईटी ने खेला। इसमें बीएड टीम की सोनाली ने 20 रन बनाए और जीत हासिल की। कार्यक्रम का आयोजन कामेश यादव के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन

शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जम्मू कश्मीर पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए इंस्टीट्यूट ने मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर संस्थान डॉयरेक्टर रवि जुयाल, अजय तोमर, डॉ. रजनीश पांडे, डॉ. एसबी दुबे, प्रदीप पोखरियाल, अखिलेश बिजल्वाण, रविंद्र असवान, उपेंद्र नौटियाल, कमलेश भट्ट, सुदीप सारस्वत, दर्शन लाल पैन्यूली, शिल्पी, प्रेरणा, वैशाली चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed