{"_id":"5c2a7cd5bdec223c6d2142fa","slug":"111546288341-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील प्रशासन ने तोड़े अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील प्रशासन ने तोड़े अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते सोमवार को पक्के और कच्चे अतिक्रमण ध्वस्त किए। प्रशासन की ओर नायब तहसीलदार पदमदत्त नौटियाल के नेतृत्व में टीम ने तहसील प्रशासन की टीम जेसीबी मशीन को लेकर बस्ती क्षेत्र में पहुंची और सौंग नदी किनारे अतिक्रमण को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू की। जेसीबी मशीन की मदद से करीब 15 पक्के अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए गए। मौके पर मौजूद पुलिस बल को देखते हुए अतिक्रमणकारी विरोध नहीं कर सके।
नायब तहसीलदार पदमदत्त नौटियाल ने बताया कि सौंग नदी किनारे अतिक्रमण होने की शिकायतें मिलने पर सोमवार को उपजिलाधिकारी डोईवाला के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। बताया कि अन्य स्थानों पर भी सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द टीम मौके पर जाकर कार्रवाई करेगी। टीम में राजस्व उपनिरीक्षक जयपाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे थे।