{"_id":"57c34ccc4f1c1b0a3dd4f12e","slug":"10-hour-water-supply-has-stalled","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 घंटे ठप रही पानी की सप्लाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 घंटे ठप रही पानी की सप्लाई
rishikesh
Updated Mon, 29 Aug 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
सप्लाई ठप
- फोटो : file photo
लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में रविवार की सुबह पानी की सप्लाई ठप होने से स्थानीय लोगों में हाहाकार मच गया। प्यास बुझाने के लिए लोग दूरस्थ इलाकों और गंगानदी से पानी ढोते रहे। स्थानीय होटल, ढाबों और आश्रमों में भी पेयजल आपूर्ति नहीं होने से यात्री, पर्यटक दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन
तीर्थाटन और पर्यटन स्थल होने के कारण लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में रोजाना हजारों की तादाद में देसी-विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। क्षेत्र में मार्ग पर लगे पेयजल स्टेंड पोस्ट दिनभर सूखे रहे। यात्री, पर्यटकों को स्थानीय दुकानों से पानी की बोतलें खरीदकर गला तर करना पड़ा।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिक राजेश कुमार, प्रेम प्रजापति, चरन सिंह और सुशील ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे से घरों और आसपास क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई बंद रही। नलों में पानी नहीं आने से दिनभर परेशान होना पड़ा। शाम पांच बजे पेयजल आपूर्ति सप्लाई होने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
उधर, जल संस्थान के अवर अभियंता प्रमोद हटवाल ने बताया कि पपिंग हाउस मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। मशीन ठीक कर क्षेत्र में पेयजल सप्लाई सुचारू कर दी गई है।