फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   police informer involved in loot in sahaspur dehradun

पुलिस का खास मुखबिर निकला डकैती का मास्टर माइंड

Thu, 07 Apr 2016 02:31 PM IST
राकेश शर्मा / अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 07 Apr 2016 02:31 PM IST
विज्ञापन
police informer involved in loot in sahaspur dehradun
अपराध

देहरादून जिले के सहसपुर डकैती का मास्टर माइंड कोई और नहीं बल्कि कभी पुलिस का खास रहा मुखबिर है। उधर, गुरुवार को पुलिस ने डकैती में शामिल चार आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने इन आरोपियों को सहसपुर के धर्मावाला के गिरफ्तार किया है। इनके नाम शीषनाथ, गुलशन, अन्ना, सिकंदर, साजन हैं। सभी आरोपी देहरादून जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने गहने और 15 हजार रुपए बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शहर में कई वारदात के खुलासों में इस मुखबिर ने पुलिस की मदद करके अधिकारियों तक अपनी पैठ बना ली है। डकैती मामले की अब तक की जांच में इस मुखबिर की संलिप्तता सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के मुताबिक इसने ही पंजाब के सपेरा जाति के शातिरों को डकैती डालने का न्यौता दिया था। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है, लेकिन उसके सहारे फरार बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश जारी है।
 
सहसपुर के लक्ष्मीपुर बालूवाला में सोमवार रात चंद्रकांता के आवास पर हुई डकैती की साजिश के तार देहरादून से भी जुड़ रहे है। पंजाब के तरणताल इलाके  में सपेरा जाति के अपराधी काफी समय से दून जिले में सक्रिय हैं। इस बार उन्हें पुलिस के खास मुखबिर ने बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाया था।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

police informer involved in loot in sahaspur dehradun
मौके पर यदि पुलिस हस्तक्षेप न करती तो कुछ भी हो सकता था। - फोटो : Demo pic

इलाका भी वो चुना गया, जहां पर प्रशिक्षु आईपीएस मंजूनाथ टीसी एसओ का काम देख रहे हैं, क्योंकि मुखबिर अब तक उनके टच में नहीं था। मास्टर माइंड मुखबिर ने ना केवल इलाके में बदमाशों को भ्रमण कराया, बल्कि घटना में प्रयुक्त दो कारें भी उपलब्ध कराने में रोल अदा किया।

यही वजह थी कि बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों कारों को वापस छोड़ने के लिए आ रहे थे, लेकिन पुलिस सक्रियता ने उनकी योजना पर पानी फिर गया। एक डकैत हाथ आया तो घटना की तस्वीर साफ होती चली गई।

जानकारी के मुताबिक पुलिस मुखबिर के साथ है पर उसे अभी तक अधिकारियों ने किसी तरह का शक नहीं होने दिया है कि उसकी पोल पट्टी खुल चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है। विवेचना में जिसके खिलाफ भी साक्ष्य आएंगे, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, चाहे वो कोई भी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed