थल (पिथौरागढ़)। महंगाई के विरोध में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महंगाई रोकने के लिए उन्होंने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
महंगाई से आक्रोशित लोग बृहस्पतिवार को युकां प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी के नेतृत्व में थल बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाकर विरोध, प्रदर्शन किया। कहा कि अच्छे दिनों के सपने दिखाकर सत्ता तक पहुंची भाजपा सरकार के कार्यकाल में आम आदमी परेशान है। आलू, प्याज, टमाटर आदि खाद्य सामग्री से लेकर डीजल-पेट्रोल तक के दाम आसमान छू रहे हैं। पहले भी इसका विरोध करने के बावजूद महंगाई कम नहीं की जा सकी है। यूथ कांग्रेस के पूर्व विधानसभा महासचिव बृजेश सत्याल ने कहा कि कोरोना के कारण लोगों का रोजगार पूरी तरह छिन गया है। ऐसे में लोगों को राहत दिलाने के बजाय सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है। उन्होंने शीघ्र महंगाई कम न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर हिमांशु पानू, दीपक कन्याल, धीरज मेहरा, त्रिभुवन मेहरा, राहुल धामी, संजय मेहता, रोहित बोनाल आदि रहे।