फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth will reach Adi Kailash and Om Parvat by running

Pithoragarh News: दौड़कर आदि कैलाश और ओम पर्वत पहुंचेंगे युवा

Wed, 27 Sep 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 27 Sep 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Youth will reach Adi Kailash and Om Parvat by running
पिथौरागढ़ से आदि कैलाश और ऊं पर्वत के लिए दौड़ लगाते युवा। संवाद
पिथौरागढ़। विश्व पर्यटन दिवस पर एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के 12 युवाओं का 275 किमी की आदि कैलाश और ओम पर्वत तक द हिमालयन चेज प्रतियोगिता शुरू हो गई है। यह पहला मौका है जब युवा दौड़ लगाकर आदि कैलाश और ओम पर्वत पहुंचेंगे। पांच दिन में युवा यह दौड़ पूरी कर कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य अतिथि जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य, विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, राकेश देवलाल, सुरेश कसन्याल ने युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने ऐतिहासिक और अनोखी चेज के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं का यह अभियान आदि कैलाश और ओम पर्वत तक साहसिक पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देगा।
विज्ञापन

ये हैं प्रतिभागी

एवरेस्ट विजेता मनीष कसन्याल, सागर देवराड़ी, अभिजीत जमलोकी, नीरज सामंत, रजत जोशी, आकाश डोभाल, पंकज बिष्ट, युवराज सिंह, दीपक बाफिला, रिषभ जोशी, विवेक रावत और नवीन सिंह शामिल हैं। यह सभी पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरेस्ट विजेता मनीष ने हिमालय चेज की कल्पना अन्य साथियों को बताई। सभी ने हामी भरी। हर एक युवा प्रतिदिन 13 किमी की दौड़ लगाएगा। पहले दिन धारचूला तक 100 किमी का सफर पूरा करने का लक्ष्य है।
इसके बाद आदि कैलाश और ओम पर्वत का सफर पूरा किया जाएगा। इस दौरान कोच कैप्टन देवी चंद, राजेंद्र सिंह धामी, भूपेश धामी, मुकुल पाठक, विनय किशोर, दीपांक वर्मा, निखिल महर, अशोक कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

13 किमी दौड़ के बाद दूसरा युवा लेगा स्थान
12 युवाओं की टीम के साथ खाद्य समेत जरूरी सामग्री के साथ एक वाहन रहेगा। एक युवा 13 किमी की दौड़ पूरी करने के बाद विश्राम करेगा और उसका स्थान दूसरा युवा लेगा। इस तरह पांच दिन में 275 किमी की यह दौड़ पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed