{"_id":"66ef056e7d69d8e222007e05","slug":"youth-will-learn-about-the-world-of-birds-in-munsiyari-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-118202-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुनस्यारी में पक्षियों के संसार के बारे में जानेंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुनस्यारी में पक्षियों के संसार के बारे में जानेंगे युवा
Sat, 21 Sep 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी महाविद्यालय में बर्ड वाचिंग प्रशिक्षण के मौके पर प्राध्यापक और छात्र। स्रोत: महाविद्
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। डॉ. आरएस टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पर्यटन विभाग और मोनाल संस्था की ओर से चलाए जा रहे पांच दिनी निशुल्क बर्ड वाचिंग प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. दुर्गेश कुमार शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण क्षेत्रीय जनमानस को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही जैव विविधता एवं भौगोलिक विरासत को सहेजने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
डाॅ. अमित कुमार टम्टा ने मनोयोग से प्रशिक्षण लेकर स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने में लिए अपना योगदान देने का आह्वान किया। संयोजक मोनाल संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र पंवार ने कहा कि क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के तीन सौ से अधिक पक्षी पाए जाते हैं। यह पक्षी क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण को प्रदर्शित करते हैं। प्रशिक्षण अवधि में छात्र-छात्राओं को नंदादेवी, हरकोट, पातलथौड़, खलिया टॉप आदि जगहों पर भ्रमण कराया जायेगा। संचालन डॉ. रवि जोशी ने किया। इस मौके पर डॉ. रिफाकत अली, प्रशिक्षक चंदन कुमार, पवन कोरंगा, सुंदर लाल, आशीष उप्रेती, चंचल बसेड़ा, दीपक पंवार, डॉ. राहुल पांडेय रहे। संवाद