फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth protested at bus station

युवाओं ने बस स्टेशन पर जताया आक्रोश

Wed, 28 Nov 2018 10:36 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Wed, 28 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
Youth protested at bus station
पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन पर नारेबाजी करते युवा - फोटो : अमर उजाला
 प्रादेशिक सेना की भर्ती में शामिल होने आए युवाओं ने बस स्टेशन पर जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन


युवाओं ने आरोप लगाया कि वह काफी मुसीबत झेल यहां पहुंचे हैं, लेकिन अब यहां से टनकपुर जाने के लिए उन्हें रोडवेज बस नहीं मिल पा रही है। बस के स्टेशन पर पहुंचते ही युवाओं में जगह बनाने के लिए होड़ मच गई। आक्रोशित युवाओं ने सरकार और रोडवेज के खिलाफ नारेबाजी की।

भर्ती में शामिल होने आए युवा अब अपने घरों को लौट रहे हैं। बुधवार को बस स्टेशन पर युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि टनकपुर जाने के लिए जीप चालक उनसे एक हजार रुपये तक वसूल रहे हैं।
विज्ञापन


रोडवेज बसें कम होने से उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिहार के रोहतास, बेतिया, मोतिहारी, छपरा, सारण, बांका, इंदौर आदि जगहों के किशन सिंह, पंकज सिंह, रीतू यादव, अभिमन्यु सिंह, कृष्णा कुमार, सुनील यादव, नीरज यादव, बिंदू, शंभू साह आदि ने आरोप लगाया कि उनके लिए सरकार और प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की। कहा कि बस, जीप वाले उनसे मनमाना किराया वसूल रहे हैं। वह पहले ही लुटे-पिटे हैं। उनकी मजबूरी का गलत फायदा उठाया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed