{"_id":"67266270ef856319f30d87e8","slug":"youth-injured-in-bear-attack-in-munsiyari-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-119777-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुनस्यारी में भालू के हमले में युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुनस्यारी में भालू के हमले में युवक घायल
Sat, 02 Nov 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। विकासखंड के जोशा गांव में बकरी चराने जंगल गए युवक पर भालू ने हमला कर दिया। साथी के शोर मचाने पर भालू भाग गया और उसकी जान बच गई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जोशा निवासी प्रेम राम (45) पुत्र कुशल राम अपने साथी रमेश राम के साथ बकरी लेकर जंगल गया। शनिवार शाम तीन बजे बजानी पातल में अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। उसका भालू के साथ करीब एक मिनट तक संघर्ष हुआ।
साथी रमेश के शोर मचाने से भालू उसे छोड़कर भाग गया जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि घटना में उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। सूचना पर लोगों ने उसे सीएचसी मुनस्यारी पहुंचाया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
डॉ. अभिनव ने बताया कि युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे सीटी स्कैन जांच की जरूरत है। उसकी प्लास्टिक सर्जरी भी करनी पड़ सकती है। ऐसे में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
वहीं सूचना पर वन रक्षक राजेंद्र कुमार घायल का हाल जानने सीएचसी पहुंचे। उन्होंने कहा कि घायल को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द उसे मुआवजा मिलेगा।