फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth can make future in aviation sector: Arya

एविएशन सेक्टर में भविष्य बना सकते हैं युवा : आर्या

Sun, 25 Aug 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 25 Aug 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Youth can make future in aviation sector: Arya
प्रतीकात्मक
पिथौरागढ़। पर्यटन विभाग की ओर से जिला योजना के तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में एविएशन के पहले चरण एयरो मॉडलिंग कार्यशाला का आयोजन कोसविंड सोल्यूशन कोटद्वार के माध्यम से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने बताया कि अभी तक मिशन इंटर काॅलेज, एलडब्ल्यूएस, एसडीएस और केएनयू जीआईसी में प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक विद्यालय से तीन छात्र-छात्राओं चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद सभी विकास भवन सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसमें पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी आईआईटी दिल्ली में 30 नवंबर को होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य जीवन चंद्र जोशी ने छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया। कोसविंड सोल्यूशन के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार ने भी जानकारी दी। अक्षय कुमार एवं मनीष कुमार ने छात्रों को एयरक्राफ्ट बनाने, उड़ाने और भविष्य में ड्रोन तकनीकी के उपयोग के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed