फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   youth activity in district.

Pithoragarh News: हाट ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

Thu, 05 Sep 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 05 Sep 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। खेल महोत्सव के अवसर पर आयोजित डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन चल वैजयंती वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न हो गया है। फाइनल मुकाबले में हरसैम क्लब हाट ने बेड़ीनाग को हराया।
विज्ञापन

डीडीहाट के रामलीला मैदान में एनवाईसी हाट की ओर से आयोजित खेल महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार खेलों को लेकर कई योजनाओं का संचालन कर रही है। खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में वरीयता मिलती है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल में खेले गए वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में हरसैम क्लब हाट ने बेड़ीनाग को 25-23,25-21,25-19 से हराया। मैन ऑफ द मैच संजय और मैन ऑफ द सीरीज शैलेंद्र साह को दिया गया। निर्णायक की भूमिका में इंद्रजीत सिंह सांमत और बलवंत रावल रहे। आंखों देखा हाल संजू पंत, सौरभ साह, हर्षित मेहरा ने सुनाया। समापन अवसर पर ताइक्वांडो प्रतियोगिता, कुमाऊंनी कवि हर्ष काफर, क्याप ग्रुप, सैफ्रोन डांस ग्रुप ने भी अपनी प्रस्तुति दी। एनवाईसी हाट के अध्यक्ष लवि कफलिया ने खेल महोत्सव में सहयोग प्रदान करने वाले खेल संगठनों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed