{"_id":"66ef04a6c6965a62bf0a3b17","slug":"youth-activity-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-118193-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सीवाईसी बी हनेरा ने भाटिया ब्रदर्स को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सीवाईसी बी हनेरा ने भाटिया ब्रदर्स को हराया
Sat, 21 Sep 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट फुटबाल फेडरेशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल में सीवाईसी बी हनेरा ने भाटिया ब्रदर्स भाट गांव को 2-0 से पराजित कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।
जीआईसी मैदान में खेले गए मैच के पहले हाफ के अंतिम समय में हनेरा की टीम के भरत खाती के शानदार पास से अंकित बोरा ने गोल किया। दूसरे हाफ में योगेश परिहार ने दूसरा गोल किया। भाट गांव की टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। भरत खाती के शानदार खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। रेफरी गौरव चौधरी और लाइनमैन वीरेंद्र, राहुल रहे। आंखों देखा हाल त्रिभुवन बिष्ट ने सुनाया। फेडरेशन के अध्यक्ष गजेंद्र रावल ने बताया कि रविवार से सेमी फाइनल मैच प्रारंभ होंगे। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि कृष्णा बोहरा, भगवान चंद, कृष्ण कुमार, दयाल कुमार, महादेव आर्या समेत खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद