फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth activity in district.

Pithoragarh News: देहरादून के संजय पर नैनीताल के यश का मुक्का पड़ा भारी

Fri, 25 Oct 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 25 Oct 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Youth activity in district.
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें प्रदेशभर के मुक्केबाजों ने दमखम दिखाया। नैनीताल के यश जोशी ने अपने पंच से देहरादून के संजय सामंत को पराजित किया।
विज्ञापन

स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला और विशिष्ट अतिथि खेल विभाग के पूर्व अपर निदेशक धर्मेंद्र भट्ट, एडीएम शिव कुमार बर्नवाल ने किया।
विज्ञापन

30 से 33 किलो भार वर्ग में नैनीताल के यश जोशी ने देहरादून के संजय सामंत, 35 से 37 किलो भार वर्ग में पिथौरागढ़ के हर्षित भंडारी ने जोहार क्लब के तनुज मेहता को हराया। 37 से 40 किलो भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ के देवेश कुमार पर बागेश्वर के पवन देव, जोहार क्लब की भावना लस्पाल पर पौड़ी की यशिता जोशी के पंच भारी पड़े। 40 से 43 किलो भार वर्ग में पिथौरागढ़ की दीया को चंपावत की स्नेहा, 46 से 59 किलो भार वर्ग में साई पिथौरागढ़ की प्रीति ने टिहरी गढ़वाल की स्वाति को हराया। इन सभी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजू रावत, ओलंपिक संघ के सचिव ललित पंत सहित कई लोग शामिल रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। संवाद

ये रहे निर्णायक

निर्णायक की भूमिका जोगेंद्र सिंह बोरा, नवीन टम्टा, दिनेश टम्टा, ललित कुंवर, विनोद तिवारी, रिचा शर्मा, रेखा पांडे, वीएस रावत, दीपक विश्वकर्मा, निखिल महर, जर्नादन सिंह वल्दिया, प्रकाश जंग थापा, देवेंद्र जीना, विनीता नेगी, सुनीता मेहता रावत, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सुभाष चंद्र जोशी, प्रेम टम्टा, धर्मेंद्र बोहरा, अर्जुन सिंह, चंचल भंडारी, राजेंद्र जेठी, मान सिंह, राजेंद्र भाटिया, पुष्कर सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed