{"_id":"687e799b6d9fe7766d004486","slug":"youth-activities-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-130555-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी ट्रेनीज ने 5:0 से जीता फुटबाल का उद्घाटन मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी ट्रेनीज ने 5:0 से जीता फुटबाल का उद्घाटन मुकाबला
Mon, 21 Jul 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबाल खेलने के लिए तैयार खिलाड़ी। स्रोत:खेल विभाग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में 10 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जीआईसी ट्रेनीज ने उद्घाटन मुकाबला जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित अंडर-17 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। उद्घाटन मुकाबला जीआईसी ट्रेनीज और चैंसर के बीच खेला गया। पहले हाफ में जीआईसी ट्रेनीज ने 3-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में टीम के खिलाड़ियों ने दो गोल और कर बढ़त को 5-0 बना दिया। विपक्षी टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। इस तरह जीआईसी ने चैंसर को 5-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मनोज कुमार पुनेठा, यतीश ओझा, चंद्र सिंह धामी, विशाल नगरकोटी, जगदीश कसनियाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।