फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Young people in the recruitment rally

भर्ती रैली में युवकों ने दिखाया दम

Wed, 28 Nov 2018 10:32 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Wed, 28 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
Young people in the recruitment rally
पिथौरागढ़ सेना भर्ती मैदान में दौड़ते युवा। - फोटो : अमर उजाला
 प्रादेशिक सेना की भर्ती के तीसरे दिन मध्यप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और उड़ीसा के युवाओं ने दौड़ लगाई।
विज्ञापन


111 इंफ्रैंटी बटालियन (टीए कुमाऊं) इलाहाबाद की तरफ से सेना मैदान में प्रादेशिक सेना की भर्ती आयोजित की जा रही है। 83 पदों के सापेक्ष सात प्रांतों के 10 हजार से अधिक युवा भर्ती के लिए उमड़े हैं। भर्ती के तीसरे दिन बुधवार को पांच राज्यों के युवा सुबह से ही सेना मैदान में पहुंच गए। सुबह सात बजे से युवाओं की दौड़ का आयोजन किया। एक बार में 50 युवाओं की 1600 मीटर दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। दौड़ में अव्वल रहे युवाओं की फिर शारीरिक जांच की जा रही है। साथ ही उनसे बीम दंड भी कराए जा रहे हैं।

बृहस्पतिवार को ट्रेडमैन की भर्ती की जाएगी। युवाओं के लिए सेना की ओर से पानी के टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही एंबुलेंस भी तैनात की गई है। भर्ती के लिए युवाओं में खासा जोश दिखाई दे रहा है। भर्ती के लिए बरेली, अमरोहा, इलाहाबाद, बनारस, गाजीपुर, बागपत, बुलंदशहर से युवा अधिक तादात में आए हैं। भड़कटिया से सेना मैदान तक युवा ही युवा नजर आ रहे हैं। युवाओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सेना के जवानों के साथ ही पुलिस भी जुटी हुई है।  
विज्ञापन



फैजाबाद में 11 दिसंबर से होगी भर्ती  
यूपी के फैजाबाद में टोरिटोरियल आर्मी की 11 से 20 दिसंबर तक भर्ती की जाएगी। पिथौरागढ़ आए युवाओं ने बताया कि वो अभी से भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। फैजाबाद में 150 पदों पर भर्ती की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन



भड़कटिया और रामलीला मैदान में दूसरे दिन भी लगा लंगर  
भड़कटिया ग्राम सभा, युवक मंगल दल की ओर से तीसरे दिन भी युवाओं के लिए लंगर लगाया। ग्रामीणों ने तड़के पांच बजे से बड़े-बड़े डेकों में दाल, चावल बनाना शुरू कर दिया। सुबह 11 बजे तक करीब दो क्विंटल चावल बना दिया गया था। इसके बाद भी चावल बनाने का क्रम जारी रहा। यहां डेढ़ हजार से अधिक युवाओं ने भोजन किया। जल संस्थान की ओर से पीने का पानी उपलब्ध कराया गया है।


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, प्रधान योगेश जोशी, विपिन जोशी, मनीष पंत, रमेश अधिकारी, अमित, नीरज, पंकज, पूरन चंद्र पांडेय, जगदीश चंद्र जोशी आदि व्यवस्थाओं में लगे रहे। इधर नगर के रामलीला मैदान में बुधवार की रात लगभग 2500 युवाओं को भोजन कराया गया। मैदान से आने वाले युवाओं को बसों से नगरपालिका तिराहे में उतारा गया। व्यापार संघ सचिव संतोष बिष्ट ने बताया कि व्यापार मंडल की ओर से भसीन ट्रेडिंग, अग्रवाल ट्रेडिंग, मनमहेश एजेंसी, शेखर पंत, सिकंदर अली, हेमंत ऐर, भरत पाटनी, नगरपालिका कर्मचारी हरिनंदन ने सहयोग दिया। कमल बारात घर के कारीगरों द्वारा भोजन बनाया गया। भोजन कराने के बाद युवाओं को भाटकोट के बारातघर में ठहराया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed