{"_id":"58ac69d44f1c1b0853b2428b","slug":"young-excited-after-snow-skiing-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमपात के बाद स्कीइंग प्रशिक्षण से युवा उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमपात के बाद स्कीइंग प्रशिक्षण से युवा उत्साहित
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Tue, 21 Feb 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी के खलियाटॉप में स्कीइंग का प्रशिक्षण लेते युवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खलियाटॉप में मंगलवार सुबह दस बजे तक हिमपात जारी रहा। हिमपात के तुरंत बाद जब स्कीइंग का प्रशिक्षण शुरू हुआ तो युवा खासे उत्साहित हो गए।
विज्ञापन
पंडित नैनसिंह माउंटेनियरिंग संस्थान की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण में देश के विभिन्न प्रांतों के 24 युवा भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है। खलियाटॉप में मंगलवार सुबह हिमपात हुआ। जिन इलाकों में बर्फ पिघल रही थी वहां पर फिर से बर्फ जम गई है। बर्फ की परत अब दो फुट मोटी हो चुकी है। खलियाटॉप में पूरा दो किलोमीटर का स्लोप बर्फ से पटा है।
विज्ञापन
माउंटेनियरिंग संस्थान की विशेष कार्याधिकारी रीना कौशल धर्मशक्तू ने बताया कि ताजा हिमपात के बाद खलियाटॉप में अभी कुछ दिनों तक स्कीइंग प्रशिक्षण आसानी से किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि खलियाटॉप को स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान के तौर पर विकसित किया जाएगा और कोशिश की जाएगी कि अगले साल से ज्यादा संख्या में युवा शामिल हों। इस बीच कई युवाओं ने बर्फ में करीब एक किलोमीटर तक स्कीइंग से सफर किया। ढलानों में काफी बर्फ गिरने से स्कीइंग में आसानी हो रही है।
विज्ञापन
इधर, कुछ साहसिक खेलों से जुड़ी संस्थाएं भी खलियाटॉप में स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू करने की तैयारी में हैं। नए सिरे से बर्फ गिरने के बाद नए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। बेटुलीधार में भी स्कीइंग लायक बर्फ गिर गई है। स्थानीय युवा बेटुलीधार में प्रशिक्षण लेने के ज्यादा इच्छुक रहते हैं।