फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh News: You will be able to see the holy Kailash from 18 thousand feet

खुशखबरी: अब पिथौरागढ़ के लिपुलेख से होंगे कैलाश पर्वत के दर्शन, SOP तैयार; सितंबर से लागू हो सकती है व्यवस्था

Sat, 03 Aug 2024 12:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो दीपक कापड़ी, संवाद
दीपक कापड़ी, संवाद Updated Sat, 03 Aug 2024 12:04 PM IST
सार

18 हजार फुट पर स्थित ओल्ड लिपुपास से पर्यटक अब पवित्र कैलाश के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए शासन स्तर पर एसओपी बन गई है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 15 सितंबर से पर्यटक कैलाश दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Pithoragarh News: You will be able to see the holy Kailash from 18 thousand feet
कैलाश पर्वत।

विस्तार

18 हजार फुट पर स्थित ओल्ड लिपुपास से पर्यटक अब पवित्र कैलाश के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए शासन स्तर पर एसओपी बन गई है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 15 सितंबर से पर्यटक कैलाश दर्शन कर सकेंगे। मुख्यालय स्तर पर यात्रा शुरू करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


चीन से सीमा विवाद और कोरोना के बाद से कैलाश मानसरोवर यात्रा बंद चल रही है। इसे देखते हुए पर्यटन विभाग ने ओल्ड लिपुपास से दो किमी ऊपर खड़ी चढ़ाई पर 18 हजार फुट से कैलाश के दर्शन कराने के लिए योजना बनाई। इस संबंध में पर्यटन विभाग ने रक्षा मंत्रालय से अनुमति मांगी थी। रक्षा मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद पर्यटन विभाग ने कैलाश दर्शन स्थल का निरीक्षण किया था। इसके बाद दर्शन कराने के लिए एसओपी बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


शासन स्तर पर एसओपी बन गई है। पर्यटकों को नियमों का पालन करना होगा। चीन सीमा से नजदीक होने के कारण यहां पर पर्यटकों को सावधानियां बरतनी होंगी। एक बार में सिर्फ 10 से 20 लोगों को कैलाश दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। कैलाश दर्शन के लिए सुबह आठ से 11 बजे का समय निर्धारित किया गया है। जिस स्थल से कैलाश पर्वत के दर्शन कराए जात हैं। वह स्थान बहुत ऊंचाई पर स्थित है। 11 बजे बाद यहां तेज हवाएं चलने लगती हैं और बादल लग जाते हैं। इसलिए कैलाश के दर्शन नहीं हो पाते हैं। इसके अलावा यहां सिर्फ आधे से पौन घंटे तक ही पर्यटक को रुकने की अनुमति मिलेगी। पर्यटक अपने साथ पूजा-पाठ और प्लास्टिक का सामान नहीं ले जा सकते हैं। यहां से सिर्फ दर्शन की अनुमति दी जाएगी। दर्शन के बाद उन्हें वापस नाभीढांग पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल ट्रेवल व्हीकल से 18 हजार फुट पर पहुंचाने की तैयारी
पर्यटकों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए पर्यटकों को ऑल ट्रेवल व्हीकल से 18 हजार फुट तक पहुंचाया जाएगा। वाहन से कोई दिक्कत न हो इसके लिए ओल्ड लिपुपास से रास्ते को ठीक किया जाएगा।


18 हजार फुट से कैलाश पर्वत के दर्शन के लिए एसओपी बन बई है। मानसून काल होने से अभी आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा भी बंद चल रही है। वर्तमान में कैलाश पर्वत दर्शन की तैयारियां मुख्यालय स्तर पर चल रही हैं। 15 सितंबर बाद पर्यटक कैलाश के दर्शन कर सकते हैं।
- कीर्ति चंद्र आर्या, जिला पर्यटन विकास अधिकारी पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed