{"_id":"67b76c719da6de9e8d03be02","slug":"years-of-drought-will-end-in-20-villages-of-bilad-patti-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-124284-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बिलाड़ पट्टी के 20 गांवों में वर्षों का सूखा होगा खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बिलाड़ पट्टी के 20 गांवों में वर्षों का सूखा होगा खत्म
Thu, 20 Feb 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बिलाड़ पट्टी के 20 गांवों में वर्षों का सूखा जल्द खत्म होगा। अब छह हजार की आबादी को गर्मी में पानी के लिए तरसना नहीं होगा। आठ करोड़ से बन रही पंपिंग योजना से इन गांवों के लोगों को मार्च महीने से भरपूज जल मिलेगा।
गंगोलीहाट विकासखंड के नैनोली, पिलखी, ग्वासीकोट, तल्लापानी, खिरमांडे, दुगईआगर, खड़की, बज्यूड़ा, मातोली, जमड़लेख, ज्वाल, रिठायत, नाकोट, बैसाता समेत बीस से अधिक गांवों के ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए अब तक कोई पेयजल योजना नहीं है। यहां के लोग प्राकृतिक जल स्रोतों पर ही निर्भर है।
उन्हें चार से पांच किमी दूर से पानी ढोकर अपनी जरूरत पूरी करनी पड़ रही है। गर्मी में प्राकृतिक जल स्रोत सूखने पर दिक्कत बढ़ जाती है। इस समस्या को देखते हुए करोड़ों की ग्वासीकोटी पंपिंग योजना का निर्माण शुरू हुआ जो कि लगभग तैयार हो चुकी है। जल निगम के मुताबिक मार्च से इस योजना से पानी घरों तक पहुंचेगा जिससे ग्रामीणों को गर्मी में जलसंकट से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
-
कोट -
ग्वासीकोट पंपिंग योजना का काम तेजी से चल रहा है। गांवों में लाइन बिछ चुकी है। 100 केएल का मुख्य टैंक निर्माणाधीन है। जल्द ही योजना का संचालन शुरू हो जाएगा। - मनोज कुमार, अपर सहायक अभियंता, जल निगम, गंगोलीहाट।