फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Year Ender of Pithauragarh

पिथौरागढ़ जिले को वर्ष 2021 में मिली छोटी मोटी सौगातें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Year Ender of Pithauragarh
पिथौरागढ़ में एनएच पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। साल 2021 में सीमांत जिले पिथौरागढ़ को कोई बड़ी सौगातें नहीं मिली। इस वर्ष 59 कार्यों के लोकार्पण किए गए। लोगों को 2021 में बड़ा मिलने की उम्मीद थी पर सरकार लोगों की उम्मीद को पूरा नहीं कर पाई।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में 29.80 लाख रुपये की लागत से एसडीएस इंटर कॉलेज में अतिरिक्त कक्षा कक्ष और पुस्तकालय, 41.97 लाख रुपये की लागत से केएनयू जीआईसी में कंप्यूटर कक्ष और बालिका शौचालय का निर्माण कार्य किया गया। 16.43 लाख रुपये बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में ब्लड सैपरेशन यूनिट बनी। 6304.28 लाख रुपये की लागत से निर्मित बेस चिकित्सालय लिंठ्यूड़ा का निर्माण कार्य पूरा हुआ। 17.80 लाख की लागत से बास्केटबाल कोर्ट की मरम्मत का कार्य किया गया। 208.75 लाख रुपये की लागत से बिण में मिनी औद्योगिक आस्थान का निर्माण कार्य किया गया। 297.95 लाख रुपये की लागत से पिथौरागढ़-झूलाघाट सड़क से मल्ली बड़ालू तक सड़क बनी।
विज्ञापन

338.48 लाख रुपये की लागत से पिथौरागढ़ परिसर में वाणिज्य ब्लॉक का निर्माण किया गया। 271.34 लाख रुपये से महाविद्यालय मुवानी का निर्माण किया गया। 68.83 लाख रुपये की लागत से आयुर्वेदिक चिकित्सालय नाचनी का निर्माण किया गया। 384.15 लाख रुपये की लागत से नाबार्ड की आरआईडीएफ ग्रामीण हाट बनाई गई। 103.00 लाख रुपये की लागत से वीआईपी लॉज और दर्शक दीर्घा का निर्माण कार्य किया गया। सीमांत जिले में कई छोटे मोटे विकास कार्य हुए लेकिन कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में गड्ढों से होता है लोगों का स्वागत
पिथौरागढ़। वर्ष 2021 के लोगों को सरकार से गड्ढा मुक्त होने की उम्मीद थी, लेकिन पिथौरागढ़ नगर के कुछ क्षेत्रों के अलावा सड़कें गड्ढामुक्त नहीं बन पाई। पिथौरागढ़ के प्रवेश द्वार एंचोली में बाहरी क्षेत्रों आने वाले लोगों का गड्ढों से स्वागत होता है। पंडा बाईपास बदहाल सड़क नहीं सुधारी जा सकी। गंगा निवास से सल्मोड़ा तक सड़क पर कई जगह गड्ढे होने से लोग परेशान हैं। पिथौरागढ़-थल सड़क पूरी तरह बदहाल है। कनालीछीना-पीपली, पीपली तल्लाबगड़, तल्लाबगड़ जौलजीबी, जौलजीबी मुनस्यारी, थल-मुनस्यारी सड़क पूरी तरह बदहाल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed