{"_id":"5793a4724f1c1b4032c4b76d","slug":"workers-hope-the-central-government-s-effigy-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्करों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्करों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/गंगोलीहाट
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार का पुतला फूंकती आशा कार्यकत्री
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का बजट कम करने के विरोध में आशा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन
आशा हेल्थ वर्कर यूनियन की जिला मंत्री इंद्रा देउपा के नेतृत्व में सड़क पर उतरीं आशा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच शहर के गांधीचौक में केंद्र सरकार का पुतला जलाया। प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में एनएचएम के बजट में कटौती का विरोध किया। इंद्रा ने कहा कि आशा वर्कर 11 जुलाई से हड़ताल पर हैं, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार ने आशा वर्करों की समस्याओं को सुनना तक वाजिब नहीं समझा। पुतला दहन में नीमा पाठक, पिंकी कालोनी, सीमा नगरकोटी, गंगा देवी आदि शामिल थीं।
उधर, गंगोलीहाट की आशा वर्करों ने पूरे देश में एक समान वेतन, एनएचएम में कटौती आदि मुद्दों पर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष उमा महरा, भागीरथी बोरा, कमला बिष्ट, राधिका देवी, दया पंत आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन