{"_id":"60144fbe8ebc3e34015bbefb","slug":"work-in-mines-temparature-pithoragarh-news-hld4129020104","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन सीमा तक-15डिग्री में सड़क काट रही बीआरओ 83आरसीसी कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन सीमा तक-15डिग्री में सड़क काट रही बीआरओ 83आरसीसी कंपनी
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मुनस्यारी।
- फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। चीन सीमा तक पहुंच बनाने के लिए बीआरओ 83 आरसीसी कंपनी हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भी सड़क काटने में जुटी है। सामान्य से नौ से लेकर 15 डिग्री तक नीचे तापमान के बीच जहां मशीनें भी ठंड में काम नहीं कर पा रही हैं। ऐसी स्थिति में भी बीआरओ के 50 अधिकारी और मजदूर सड़क निर्माण में जुटे हैं। कई बार मशीनें तक खराब हो रही हैं, जिन्हें ठीक करने में इन कर्मियों को मशक्कत भी करनी पड़ती है। इसके बावजूद बीआरओ कर्मियों का हौसला कम नहीं हुआ है।
सुरक्षा की दृष्टि से चीन सीमा पर स्थित लिपुलेख तक सड़क पहुंचाने के बाद मिलम के लिए भी सड़क निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। बीआरओ धापा से मिलम तक 65 किलोमीटर सड़क निर्माण का काम कर रहा है। अत्यधिक बर्फबारी के चलते लास्पा से दिसंबर में अधिकतर मजदूर नीचे लौट आए थे, जो कर्मी वहां हैं वे मशीनों से सड़क निर्माण के कार्य में जुटे हैं।
बीआरओ कर्मी और अधिकारी पूरे जोश के साथ परीक्षा लेती ठंड में सड़क निर्माण में जुटे हैं। यह कर्मी हेलीकॉप्टर से लास्पा पहुंच रही निर्माण सामग्री उतारने के साथ जेसीबी की मदद से सड़क काटने में जुटे हैं। चीन सीमा के लिए बन रही यह सड़क धापा की तरफ से 19.5 किमी कट चुकी है। सड़क 22 किमी कटने पर ररगाड़ी तक पहुंचाई जाएगी। मिलम की ओर से मापांग तक 27 किमी सड़क कट चुकी है। अब बीच के हिस्से में लगभग 18.5 किमी सड़क कटनी बाकी है।
विज्ञापन
ठंड में मशीनें भी नहीं कर रही काम
बेहद ठंड के कारण मशीनों में दिक्कत आती रहती है, जिसे तकनीशियन ठीक करते रहते हैं। बर्फबारी के कारण पैदल मार्ग बंद हैं। इस कारण मार्च तक 50 मजदूरों से ही काम चलाना होगा। बर्फ पिघलने पर अप्रैल के बाद और मजदूरों को सड़क कटिंग के लिए ऊपर बुलाया जाएगा। शीतकाल के बाद सड़क कटिंग के काम में तेजी आएगी।
- जयवीर सिंह, कमान अधिकारी, बीआरओ 83 आरसीसी कंपनी
वाईफाई से अमर उजाला को दी जानकारी
पिथौरागढ़। इस निर्जन क्षेत्र में भारत ने वाईफाई सुविधा शुरू कर दी है। यहां पर काम कर रहे बीआरओ के मजदूर अब अपने परिजनों से ऑडियो-वीडियो कॉलिंग भी कर पा रहे हैं। बीआरओ के मजदूर ने वाईफाई से निर्माण कार्य की जानकारी दी। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वाईफाई की मदद से लास्पा में कार्य कर रहे बीआरओ के एक मजदूर ने वीडियो कॉलिंग पर बात की। उन्होंने बताया कि अभी मौसम साफ है और वहां पर बेहद ठंड है। सड़क निर्माण जारी है। मजदूर ने बताया कि पहले घर वालों की कोई खबर नहीं मिल पाती थी। अब सभी से वाईफाई की मदद से वीडियो कॉल पर बात हो जाती है।