{"_id":"5aa16f9a4f1c1bba758b458f","slug":"women-who-came-to-support-the-movement-on-women-s-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस पर आंदोलन को समर्थन देने पहुंची महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस पर आंदोलन को समर्थन देने पहुंची महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में चल रहे अनशन में बैठी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन धारचूला की महिलाओं ने उक्रांद की ओर से राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण के लिए चलाए जा रहे आंदोलन में शिरकत की। उन्होंने अनशनकारियों का हौसला बढ़ाया। बुधवार को प्रशासन ने दो अनशनकारियों जोगा राम और दलीप सिंह को जबरन अनशन से उठा दिया था, उनके स्थान पर चार लोग आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
महिला दिवस पर दशरथी गुंज्याल, आशा गुंज्याल, दशरथी नपलच्याल, बिशनी गुंज्याल, हीरा गुंज्याल आदि महिलाएं अनशन स्थल पर पहुंची और आंदोलन को समर्थन दिया। महिलाएं कई घंटे तक धरने पर बैठीं। उनका कहना था कि आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए वह लोग महिला दिवस के दिन आंदोलन में शामिल हुई हैं। आंदोलनकारियों की मांग जायज है, सरकार को वास्तविक आंदोलनकारियों को सम्मान देने में देर नहीं करनी चाहिए। बृहस्पतिवार को नंदन सिंह बिष्ट, खीम सिंह ठगुन्ना, दान सिंह भंडारी, गोपाल चंद कोहली आमरण अनशन पर बैठे। कांग्रेस के ब्लॉक प्रवक्ता अशोक गुंज्याल ने आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन