फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women's Hospital on Three Contractual Nurses

महिला अस्पताल का जिम्मा तीन संविदा नर्सों पर

Fri, 29 Dec 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Fri, 29 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Women's Hospital on Three Contractual Nurses
डाक्टरविहीन थल का महिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

महिला उत्थान योजना के तहत सितंबर 2003 में खुले थल के महिला अस्पताल को इस समय संविदा में कार्यरत तीन नर्स चला रही हैं। अस्पताल में 2004 से डॉक्टर नहीं है और 2006 से फार्मेसिस्ट का पद भी खाली है। थल के 30 किलोमीटर के दायरे में कोई महिला अस्पताल नहीं है। इस कारण रोजाना 20 से 25 महिलाएं अस्पताल में आती हैं, लेकिन अस्पताल से उनको न तो दवा मिलती हैं और न उनकी कोई जांच होती है। गंभीर मरीजों को सीधे जिला अस्पताल ले जाने में ही लोग भलाई समझते हैं।

विज्ञापन


थल में महिला अस्पताल खोलते समय तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा था कि इस अस्पताल में हर प्रकार की सुविधा होगी। इसमें स्टाफ की कोई कमी नहीं रहेगी। उनकी घोषणा के एक साल बाद ही एकमात्र डॉक्टर का यहां से तबादला हो गया और उनकी जगह तब से किसी भी डॉक्टर की तैनाती नहीं की गई। 2006 में अस्पताल से फार्मेसिस्ट का तबादला किया गया, लेकिन उनकी जगह भी किसी की तैनाती नहीं की गई।
विज्ञापन


लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि एकमात्र महिला अस्पताल की दशा इस तरह खराब कर दी गई है। नई सरकार से लोगों ने अस्पताल की दशा सुधरने की उम्मीद लगाई थी, लेकिन सरकार ने अब तक स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। अस्पताल पहुंचने के बाद लोगों को 50 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल जाना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाएं चौपट कर रही सरकार
क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदरी वर्मा का कहना है कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को चौपट करने में तुली है। 14 साल से अस्पताल में एक डॉक्टर को तैनात न करना सरकार की उदासीनता को दर्शाता है। वह कहती हैं कि अस्पताल में मानक के अनुसार तीन डॉक्टर होने चाहिए थे, लेकिन एक भी डॉक्टर यहां पर तैनात नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार ने इस अव्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया।


अब महिलाएं आंदोलन करेंगी
ग्राम प्रधान राधा देवी का कहना है कि सरकारें महिला उत्थान की सिर्फ बात करती है, व्यवहार में उसे लागू नहीं किया जाता। जब महिला अस्पताल में स्टाफ ही नहीं होगा तो लोगों को क्या सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल में सुविधाएं नहीं जुटाई गई तो अब महिलाएं ही आंदोलन की कमान संभालने को विवश होंगी। सरकार को गांवों की स्वास्थ्य सेवा सुधारनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed