फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women in Chadandev surrounded MLA

छड़नदेव में महिलाओं ने विधायक को घेरा

Fri, 16 Feb 2018 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 16 Feb 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
Women in Chadandev surrounded MLA
विधायक चुफाल का घेराव करती छड़नदेव की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

छड़नदेव के भ्रमण पर पहुंचे विधायक विशन सिंह चुफाल को क्षेत्र की महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा। आक्रोशित महिलाएं एवं स्थानीय लोग विधायक के सामने हाथों में बैनर और तख्ती लेकर पहुंच गए। उन्होंने मैग्नेसाइट के खनन का विरोध किया। विधायक ने कहा कि इस मामले में शासन से वार्ता की जाएगी और जल्दी समाधान हो जाएगा। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधकों से कहा कि खनन के समय विस्फोटकों का प्रयोग बंद करें।

विज्ञापन


लोगों ने कहा कि एमवी मिनरल्स की ओर से छड़नदेव में किए जा रहे मैग्नेसाइट खनन के दौरान विस्फोटकों का इस्तेमाल करने से कई मकानों में दरार आ गई हैं। मलबे से पैदल रास्ते और पानी के स्रोत दब गए हैं। छड़नदेव में मैग्नेसाइट का खनन पिछले 25 वर्ष से हो रहा है, लेकिन हाल के दिनों में खनन के दौरान निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैग्नेसाइट खनन से लोगों को लाभ कुछ नहीं मिल रहा है, उल्टा इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है और लोगों की संपत्ति बर्बाद हो रही है। इस मौके पर ललित मोहन पंत, सतीश पंत, राजेश्वरी देवी, जानकी देवी, रजनी पंत, सोनी, लक्ष्मी देवी, हरिप्रिया आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed