फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Woman Voter in Pithauragarh

आपकी बहन, बेटी और माता, इस चुनाव में भाग्यविधाता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman Voter in Pithauragarh
Woman Voter in Pithauragarh
दीपक कापड़ी
विज्ञापन

पिथौरागढ़। सीमांत जिले में 381518 मतदाता विधानसभा चुनाव 2022 में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे लेकिन जीत-हार का अंतर तय करने में मातृशक्ति की भूमिका अहम रहेगी। हाल ही में जारी मतदाता सूची में सीमांत जिले की तीन विधानसभा में पुरुष मतदाताओं के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। ऐसे में महिलाएं विधानसभा चुनावों में किंग मेकर की भूमिका निभाएंगी। प्रत्याशी को महिला मतदाताओं के वोट हासिल करने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाना होगा। सिर्फ गंगोलीहाट विधानसभा में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की संख्या कम है।

सीमांत जिले में मतदाताओं की संख्या
विधानसभा- पुरूष मतदाता - महिला मतदाता - कुल मतदाता
धारचूला- 43581- 43900- 87481
डीडीहाट- 40600 - 42141 - 82741
पिथौरागढ़- 54068- 55103- 109171
गंगोलीहाट- 52595- 49592- 102188
सबसे ज्यादा पिथौरागढ़, डीडीहाट में सबसे कम मतदाता
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में 190844 पुरुष और 190736 महिला मतदाता हैं। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 381581 मतदाता हैं। पिथौरागढ़ विधानसभा में सर्वाधिक 109717 मतदाता हैं जबकि डीडीहाट में सबसे कम 82741 सबसे कम मतदाता हैं, जबकि गंगोलीहाट और धारचूला में क्रमश: 102188 और 87481 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed