फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Woman swept away in canal while trying to save buffalo; dies

Pithoragarh News: भैंस को बचाने गई महिला नहर में बही, मौत

Fri, 21 Aug 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 21 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Woman swept away in canal while trying to save buffalo; dies
झूलाघाट(पिथौरागढ)। नेपाल के डडेलधुरा में भैंस के बच्चे को बचाने गई महिला की नहर में बहने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नेपाल के परशुराम नगरपालिका-12, लालढुंगा निवासी 45 वर्षीय डंबरी नाथ भैंस और उसके बच्चे को चराने गई थी। इस दौरान भैंस का बच्चा नहर के ओर जाने लगा जिसे भगाने के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया। वह नहर में गिरकर बह गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना प्रहरी कार्यालय को दी। प्रहरी ने महिला की तलाश में सर्च अभियान चलाया। घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर महिला का शव मिला। डडेलधुरा के प्रहरी उप निरीक्षक वरुण बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed