{"_id":"576821af4f1c1b9a60b480e2","slug":"with-villagers-staging-a-sit-legislator-maihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे विधायक महर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे विधायक महर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे विधायक महर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल कंपोनेंट प्लान (एससीपी) के तहत चयनित क्वीगांव के लिए स्वीकृति के बाद भी सड़क का निर्माण न होने से गुस्साए कई गांवों के लोगों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव किया और धरना दिया। गांव वालों के समर्थन में विधायक मयूख महर भी धरने पें बैठ गए।
विज्ञापन
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार सुबह ही क्वीगांव, मझेड़ा, सिलौली, पटरवानी, बमपाटा क्षेत्र के लोग जिला मुख्यालय पहुंच गए। लोगों ने जबरदस्त नारेबाजी के बीच लोनिवि के ईई दफ्तर का घेराव किया। इन लोगों का कहना था कि क्वीगांव के लिए छह किमी सड़क स्वीकृत है। शासन से सड़क की सैद्धांतिक, वित्तीय स्वीकृति भी मिल गई है लेकिन लोनिवि सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं कर रहा है। कुछ समय बाद विधायक मयूख महर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत आदि कांग्रेस कार्यकर्ता भी धरनास्थल पर पहुंच कर धरने में बैठ गए।
विज्ञापन
विधायक महर ने कहा कि सड़क की निर्माण की सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी लोनिवि के अधिकारी सड़क नहीं बनवा रहे हैं। जनता का आक्रोश जायज है। दोपहर डेढ़ बजे लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन जोशी ने एक महीने के भीतर सड़क में काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया। विधायक महर ने कहा कि शासन स्तर की कई भी औपचारिकता है तो उसे वह पूरा करवाएंगे। इसके बाद धरना समाप्त किया गया। क्वीगांव के प्रधान बलवंत सिंह सौन, क्वीतड़ के प्रधान श्याम सुंदर सिंह सौन, प्रधान सुरेश कसनियाल, गौरव महर, हरीश जोशी, राकेश भट्ट, शुभम बिष्ट, गंगा सौन, मोती राम, किशन सिंह, खीम राम, रोहित कुमार, देवराज सिंह धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विकास के मुद्दे पर पहले भी दे चुके धरना
विधायक मयूख महर ने पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की मांग पर दो अक्तूबर 2014 को पिथौरागढ़ के गांधीचौक में समर्थकों के साथ अनशन पर बैठ गए थे। तब सूबे की सियासत में भूचाल आ गया था। आनन-फानन में वरिष्ठ नौकरशाह और मुख्यमंत्री हरीश रावत के दूत पिथौरागढ़ पहुंचे थे। तमाम शासनादेश हाथ में लेने के बाद ही महर ने अनशन तोड़ा। 30 मई को द्यूड़ी भुनार-चंडिकाघाट मार्ग का काम पूरा करने की मांग को लेकर लोनिवि दफ्तर में धरने में बैठे थे। उसी दिन सड़क के अवशेष काम के लिए बजट मंजूरी का शासनादेश आ गया था। सोमवार को विधायक क्वीगांव के लोगों की सड़क के लिए फिर धरने में बैठे। विधायक कहते हैं कि पिथौरागढ़ के विकास के लिए बार-बार धरने में बैठूंगा।