{"_id":"6a8c87f0434e13fa1c0d76ec","slug":"with-the-only-physician-on-leave-50-patients-returned-without-treatment-pithoragarh-news-c-229-1-alm1014-143467-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एकमात्र फिजिशियन अवकाश पर, 50 मरीज बिना उपचार लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एकमात्र फिजिशियन अवकाश पर, 50 मरीज बिना उपचार लौटे
Mon, 24 Aug 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र फिजिशियन एक सप्ताह के अवकाश पर चले गए हैं। इससे सोमवार को अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फिजिशियन की अनुपस्थिति में करीब 150 मरीजों का निश्चेतक चिकित्सक ने उपचार किया जबकि लगभग 50 मरीजों को बिना उपचार के ही लौटना पड़ा। कई मरीजों ने मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख किया।
सोमवार को जिला अस्पताल में नगर क्षेत्र के अलावा ललुवापानी, सुयालखर्क, सिप्टी, पुनावे, गढ़कोट, मंच, तामली, बाराकोट, पाटी, भिंगराड़ा और रीठासाहिब समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। अस्पताल में प्रतिदिन 500 से अधिक मरीज उपचार के लिए आते हैं। इनमें करीब 200 मरीज फिजिशियन से परामर्श लेते हैं।
एकमात्र फिजिशियन डॉ. अजय कुमार के अवकाश पर होने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यवस्था के तहत निश्चेतक चिकित्सक ने मरीजों का उपचार किया लेकिन मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण करीब 50 मरीजों को बिना उपचार के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
तामली निवासी मनीष ने बताया कि वह सुबह घर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन फिजिशियन के अवकाश पर होने के कारण उन्हें बिना उपचार कराए ही लौटना पड़ा। वहीं, ललुवापानी निवासी हेमा देवी ने बताया कि वह बुखार और बदन दर्द से परेशान हैं। फिजिशियन के अवकाश पर होने के कारण उन्हें निजी अस्पताल में उपचार कराना पड़ा।
पीएमएस डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने बताया कि फिजिशियन के परिवार में एक सदस्य के निधन के कारण वह अवकाश पर हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एक चिकित्सक को मरीजों के उपचार के लिए तैनात किया गया है।