फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wild bees attacked five people, one referred to Pithoragarh

Pithoragarh News: जंगली मधुमक्खियों ने पांच लोगों पर किया हमला, एक पिथौरागढ़ रेफर

Thu, 24 Jul 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 24 Jul 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Wild bees attacked five people, one referred to Pithoragarh
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट के गेठीगड़ा मतदान केंद्र के समीप पीपल के पेड़ पर बने जंगली मधुमक्खियों के झुंड ने कुछ लोगों पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस मतदान केंद्र पर 28 जुलाई को मतदान होना है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गेठीगाड़ा गांव के प्राइमरी पाठशाला के समीप पीपल के पेड़ पर जंगली मधुमक्खियों का छत्ता है। बृहस्पतिवार को मधुमक्खियों के झुंड ने यहां से जा रहे कुछ लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में स्थानीय निवासी 17 वर्षीय महेश राम, 42 वर्षीय प्रकाश राम, 22 वर्षीय रेनू, अपने बेटी के घर जा रहे दोबांस निवासी 65 साल के रामी राम और 9 साल के चंदन घायल हो गए। उन्हें झूलाघाट के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। दोबांस निवासी रामी राम की गंभीर हालत को देखते हुए पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जहां पर जंगली मधुमक्खियों (भैरी ) ने छत्ता बनाया है। उसी प्राइमरी स्कूल में पंचायत चुनाव के लिए 28 जुलाई को वोटिंग होनी है। गेठीगाड़ा निवासी भूपेंद्र बिष्ट ने बताया कि इसी स्कूल के पास पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी डर लगा रहता है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन को इस समस्या के लिए अवगत कराया है लेकिन अभी तक छत्ते को नहीं हटाया गया है। उनका कहना है कि मतदान के दिन भी मधुमक्खियां हमला कर सकती हैं। इससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed