फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Why four women died in Pithoragarh district hospital in two and a half months

पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में ढाई माह में क्यों चली गईं चार महिलाओं की जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Why four women died in Pithoragarh district hospital in two and a half months
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में उपचार को आई महिलाओं के मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन कोई न कोई बहाना बनाकर अपना पल्ला झाड़ रहा है। पूर्व में हुई महिला की मौत के मामले में डीएम ने जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद भी अभी तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में पिछले ढाई माह में प्रसव के लिए आई चार महिलाओं की मौत हो चुकी। अस्पताल प्रबंधन कोई ना कोई बताकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। इसी माह 3 फरवरी को डीडीहाट निवासी नीलम बोहरा की प्रसव के बाद मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। अस्पताल प्रबंधन का कहना था कि ऑपरेशन के बाद महिला के परिजनों ने उसे पानी पिला दिया था, जिस कारण उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है। 7 दिसंबर 2019 को रेनू रौतेला (26) की मौत हो गई थी। उनके भाई गिरीराज सिंह का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ने उनकी बहन के उपचार में लापरवाही बरती जिस कारण उसकी मौत हो गई। 3 दिसंबर को बजेटी निवासी गर्भवती महिला की मौत हो गई थी। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के बाद महिलाओं के मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन कभी परिजनों की लापरवाही और कभी संसाधनों की कमी को मौत का कारण बताकर कन्नी काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पन्नों तक सिमटी जांचें
पिथौरागढ़। जिला महिला अस्पताल में पिछले ढाई माह में चार गर्भवती महिलाओं की मौत हो चुकी है। हर बार लोगों के आक्रोश को शांत करने के लिए जांच कमेटी बना दी जाती है। कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद भी अभी तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई है। सीमांत यूथ मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशील खत्री का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
चार साल का मासूम मां की मौत से बेखबर
पिथौरागढ़। जिला महिला अस्पताल में चार साल का मासूम अंशुमन अपनी मां (रिद्धिमा) की मौत की खबर से बेखबर रहा। परिजनों के रौने के बाद वो बार-बार पूछ रहा था रो क्यों रहे हो। लेकिन अंशुमन को बात का जवाब किसी ने उसे नहीं दिया। अंशुमन मां की मौत की खबर से बेखबर रहा वो दिन भर जिला महिला अस्पताल में खेलता रहा।

ऐ अस्पताल आगौ लागी गिछ मेरी दीदी मारी हैल
पिथौरागढ़। महिला अस्पताल में प्रसव के बाद हुई रिद्धिमा की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतका की बहन शांति फोन से परिजनों को मौत की खबर देती रही। उन्होंने रोते हुए कहा कि भाया ऐ अस्पताल आगौ लागी गिछ मेरी दीदी मारी हैल। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर उनकी बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है।
-
प्रसव के दौरान हुई महिला के मौत के मामले में जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. उषा गुंज्याल, सीएमओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed