फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   White revealed the fallen vehicle

गोरी के गिरे वाहन का पता चला अब क्रेन से निकाला जाएगा

Mon, 28 Sep 2015 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 28 Sep 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
जौलजीबी-मदकोट मार्ग पर बलमरा के पास 22 सितंबर को दुर्घटनाग्रस्त होकर गोरी में गिरे वाहन और बहे लोगों की तलाशी का अभियान जारी है। बहे लोगों में से वाहन चालक का शव दो दिन पूर्व टनकपुर में मिला था। अब एसडीआरएफ की टीम को गोरी में एक स्थान पर चट्टान से अटके वाहन का पता चला है। मंगलवार को क्रेन की मदद से वाहन को निकालने का प्रयास किया जाएगा। एसपी रोशन लाल शर्मा ने बताया कि बहे लोगों की तलाशी का अभियान लगातार जारी रखा गया है। उन्होंने कहा कि वाहन को निकालने के बाद यह संभावना भी बन सकती है कि डूबे हुए बाकी चार लोगों का पता चल सके। एसपी ने कहा कि जब तक सभी लोगों की खोजबीन नहीं हो जाती तब तक सर्च अभियान जारी रखा जाएगा। उधर, मौके पर गए सीओ हिमांशु साह ने बताया कि एसडीआरएफ और पुलिस की टीम नदी में लगातार रस्सी के सहारे कांटा डालकर खोजबीन कर रही थी। आज एक स्थान पर वाहन नजर आया है। उन्होंने कहा कि बलमरा से लेकर जौलजीबी तक हर स्थान पर खोजबीन की जा रही है। बहे लोगों के परिजन भी लगातार खोजबीन में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed