फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   While taking a bath in the pond two students steeped

तालाब में नहाते समय दो छात्राएं डूबी

Wed, 27 Apr 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट Updated Wed, 27 Apr 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन

नेपाल के बैतड़ी जिला अंतर्गत कटौचपानी वार्ड संख्या एक के भैनोली गांव की दो छात्राएं बुधवार अपरान्ह चार बजे तालाब में डूब गई। अब तक उनका पता नहीं चला है। पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके को रवाना हो गई है। दोनों छात्राएं रोलस्टर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नौ में पढ़ती हैं।

विज्ञापन


बताया गया कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद कई बच्चे घर को निकलते समय स्कूल के पास ही स्थित एक तालाब में नहाने के लिए चले गए। तभी भैनोली गांव निवासी नंदराज जोशी की 15 वर्षीय बेटी राधिका और उसी गांव के नरेंद्र जोशी की 15 वर्षीय बेटी माधवी तालाब के भंवर में फंस गईं। साथ में गए बच्चों ने कुछ देर तक दोनों छात्राओं की तलाश की, लेकिन कोई पता न चलने पर उन्होंने विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र बहादुर को इसकी जानकारी दी। विद्यालय के सभी शिक्षक डूबी छात्राओं की तलाश को पहुंचे, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


बाद में गांव के लोगों को घटना की सूचना मिली। ग्रामीणों ने बैतड़ी जिला पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिला मुख्यालय से पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। देर शाम तक डूबी छात्राओं का कहीं पता नहीं चल पाया। बताया गया कि यह तालाब काफी गहरा है और इसमें भंवर उठते रहते हैं। इस घटना से अन्य बच्चे भयभीत हैं। शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को तालाब में नहाने के लिए न जाने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed