{"_id":"64e78a650c2f2f789e0d7c51","slug":"whether-it-rains-or-storms-the-campaign-will-continue-on-the-demand-of-health-facilities-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-3635-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बारिश आए या तूफान स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग पर जारी रहेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बारिश आए या तूफान स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग पर जारी रहेगा अभियान
Thu, 24 Aug 2023 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 24 Aug 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में भारी बारिश के बीच छाता ओढ़कर प्रदर्शन करते आंदोलनकारी। संवाद
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। सीएचसी में तीन सूत्री मांगों को लेकर चल रहा धरना भारी बारिश के बीच भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने छाता ओढ़कर धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस अवसर पर धरना दे रहे लोगों ने कहा कि बारिश आए या तूफान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लड़ाई जारी रखी जाएगी।
बृहस्पतिवार को सर्वदलीय समिति का आंदोलन सीएचसी में नौवें दिन भी जारी रहा। आम आदमी पार्टी के तहसील संयोजक दीवान सिंह मेहता ने कहा कि डीडीहाट के अस्पताल की दशा काफी खराब हो गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को दिल्ली के मुख्यमंत्री से सीख लेते हुए पहाड़ के अस्पतालों में दिल्ली का स्वास्थ्य मॉडल अपनाना चाहिए। धरने पर प्रकाश बोरा, हिमांशु चुफाल, रविंद्र बोरा, रवि बोरा आदि बैठे।
डीडीहाट का अस्पताल पूरी तरह से रेफर सेंटर बनकर रह गया है। छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ रहा है। - हिमांशु चुफाल, सरपंच सीढ़ी।
विज्ञापन
पहाड़ के अस्पताल लगातार दम तोड़ रहे हैं। न तो इन अस्पतालों में डाॅक्टर हैं और न ही मरीजों की जांच करने के लिए उपकरण। - राजू बोरा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, नारायणनगर महाविद्यालय।