{"_id":"68349969555ecab3100fb7cb","slug":"when-the-road-is-closed-arrange-for-food-packets-and-water-for-the-passengers-dm-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-128316-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क बंद होने पर यात्रियों के लिए भोजन के पैकेट व पानी की व्यवस्था रखें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क बंद होने पर यात्रियों के लिए भोजन के पैकेट व पानी की व्यवस्था रखें : डीएम
Mon, 26 May 2025 10:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 26 May 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम विनोद गोस्वामी। स्रोत : सूचना विभाग
पिथौरागढ़। मानसून काल के मद्देनजर आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियों के लिए डीएम विनोद गोस्वामी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने भूस्खलन से सड़क बंद होने पर तत्काल उन्हे खोलने के लिए जेसीबी मशीन तैनात रखने को कहा। साथ ही सड़क बंद होने की स्थिति में संबंधित विभाग को यात्रियों के लिए भोजन के पैकेट ओर पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, जल संस्थान, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एसएसबी, आईटीबीपी, आर्मी, बीआरओ, खाद्य व विकास आदि संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर भू-स्खलन वाले चिह्नित स्थानों पर जेसीबी मशीनें तैनात रखने के निर्देश दिए। एसडीएम, तहसीलदारों और बीडीओ को आपदा से संवेदनशील क्षेत्रों के समस्त सड़क व पैदल मार्गों की जानकारी एकत्र करने के साथ ही जनपद के ऐसे स्कूलों को चिह्नित करने के भी निर्देश दिए, जहां आपदा की स्थिति होने पर आम जनमानस को ठहराया जा सके।
राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों को पैदल रास्तों को दुरुस्त करने को कहा। हेलिपैडों की स्थिति की जानकारी लेते हुए मार्ग सुचारु रखने के निर्देश दिए। संवेदनशील भवनों का चिह्नीकरण कर मानसूनकाल में परिवारों को शिफ्ट करने को कहा। डीएम ने कहा कि जिन स्थानों पर विद्यार्थी ट्रॉली के माध्यम से नदी पार कर विद्यालय जा रहे हैं उन सभी स्थलों पर पीआरडी जवान या अन्य ग्राम चौकीदार की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को दूरस्थ क्षेत्रों में टेलीफोन कनेक्टिविटी, मोबाइल टावर की स्थिति की जानकारी एकत्रित करने को कहा। बैठक में एडीएम योगेंद्र सिंह, एसडीएम सदर वैभव कांडपाल, पीडी आशीष पुनेठा, डीडीओ रमा गोस्वामी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर, सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल, आइटीबीपी, एसएसबी, बीआरओ सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।