{"_id":"6a5bb54268ec6c55410480e9","slug":"welcoming-kunwar-an-electronics-boxing-trainer-from-jakarta-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-141859-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जकार्ता से लौटे बॉक्सिंग प्रशिक्षक कुंवर का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जकार्ता से लौटे बॉक्सिंग प्रशिक्षक कुंवर का स्वागत
Sat, 18 Jul 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। इंडोनेशिया के जकार्ता में तीन से 16 जुलाई तक आयोजित एशियन बॉक्सिंग अंडर 19 और 23 चैंपियनशिप 2026 में उत्तराखंड के स्पोर्ट्स हॉस्टल बॉक्सिंग टनकपुर के प्रशिक्षक ललित सिंह कुंवर ने भारतीय पुरुष टीम के कोच के रूप में जिम्मेदारी निभाई। उनके प्रतियोगिता से लौटने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षक कुंवर का स्वागत किया गया। उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है। यहां पूर्व उप क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, उपाध्यक्ष पुष्पा धर्मवाल, बॉक्सिंग प्रशिक्षक संजय सिंह अधिकारी, विमला रावत, संतोषी गुरुरानी, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे,आदि ने खुशी जताई है।