{"_id":"574dc0824f1c1b7707109407","slug":"watsap-will-also-now-aware-of-disaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वाट्सएप से भी मिलेगी आपदा की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वाट्सएप से भी मिलेगी आपदा की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 31 May 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
वाट्सएप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा के समय किसी भी घटना की जानकारी अब वाट्सएप में भी मिलने लगेगी। पिछले साल तक आपदा प्रबंधन विभाग ग्रुप मैसेजिंग के जरिए सूचना दिया करता था। वाट्सएप से जानकारी देने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग एक ग्रुप तैयार करेगा। इस ग्रुप में सेवन डेस्क सिस्टम से जुड़े सभी अधिकारियों के अलावा मीडिया के लोग भी रहेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों में आपदा प्रबंधन को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। पिथौरागढ़ के डीएम एचसी सेमवाल ने बताया कि जिले की कुल 42 सड़कों से मलबा हटाने के लिए 62 मशीनों का इंतजाम किया गया है। 40 प्राइवेट मशीनें भी इस काम में लगाई जाएंगी। दूरस्थ खाद्यान्न गोदामों तक तीन माह का अग्रिम राशन पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
डीएम ने मुख्य सचिव को बताया कि सेना और अर्द्धसैनिक बलों से समन्वय बनाया गया है। जिले के लिए आपदा के समय एक क्रेन और चार वैली ब्रिज की भी डिमांड की गई है। आपदा प्रबंधन के कामों के लिए हर विभाग से एक एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
कोई भी कर्मचारी बंद नहीं रखेगा मोबाइल
मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि मानसून काल में कोई भी अधिकारी और कर्मचारी अपना मोबाइल बंद नहीं रखेगा, यदि किसी कर्मचारी ने फोन रिसीव नहीं करने जैसी गलती कर दी तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। हर कर्मचारी से अलर्ट रहने को कहा गया है।