{"_id":"6140f8e58ebc3ec5ed0ae04f","slug":"water-crysis-in-bangapani-pithoragarh-news-hld437971771","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगापानी की कहानी, कोई पिकअप, कोई पीठ पर ढो रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगापानी की कहानी, कोई पिकअप, कोई पीठ पर ढो रहा पानी
विज्ञापन
कंगापानी में इस तरह पिकप वाहन से की जा रही है पेयजल की आपूर्ति।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी में पेयजल संकट से 1500 से अधिक की आबादी परेशान है। कुछ लोग वाहनों से तो कुछ पीठ पर पानी ढोने के लिए मजबूर हो गए हैं।
लोगों का पूरा दिन पानी की व्यवस्था करने में बीत रहा है, जिससे अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इसके बावजूद लोगों को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
आपदा प्रभावित बंगापानी क्षेत्र के अधिकतर इलाकों में पानी की योजनाएं ध्वस्त पड़ी हैं। जो योजनाएं संचालित हैं, वह बारिश के कारण मलबा आने से बार-बार बंद हो रही हैं। इस कारण लोग पिछले एक सप्ताह से दो किलोमीटर दूर प्राकृतिक स्रोत से पेयजल की व्यवस्था करने के लिए मजबूर हैं।
इसमें उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार पिकअप व्यापार संघ अध्यक्ष जसपाल सिंह मेहरा ने शासन-प्रशासन से पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के अंतर्गत टेंडर हो चुके हैं। शीघ्र ही पाइप लाइन बिछाकर जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद पेयजल किल्लत दूर होगी। - विनोद सिंह सामंत, जेई (जल संस्थान)